नगरपालिका शिवपुरी में पार्षदों का विरोध:अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप, पीआईसी सदस्य को हटाने से बढ़ा विवाद

नगर पालिका शिवपुरी में राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के खिलाफ पार्षदों ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। पहले करैरा के बगीचा सरकार हनुमान मंदिर में करीब 20 पार्षदों ने कसम लेकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा की थी, वहीं अब पीआईसी सदस्य से भाजपा पार्षद गौरव सिंघल को हटाने के मामले ने विवाद को और हवा दे दी है। रविवार को गौरव सिंघल ने प्रेसवार्ता कर नगर पालिका अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद भी मौजूद रहे। गौरव सिंघल ने आरोप लगाया कि उन्हें 19 जून को पीआईसी सदस्यता से हटाने का पत्र दिया गया, लेकिन ऐसा करने का अधिकार केवल मुख्य नगरपालिका अधिकारी को होता है, अध्यक्ष को नहीं। उन्होंने बताया कि वे नपा में हो रही गड़बडियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं, इसी का नतीजा है कि उन्हें हटाया गया। गौरव सिंघल ने कहा कि उन्होंने लोकायुक्त जांच में भी पारदर्शिता की मांग की थी, साथ ही नामांतरण प्रक्रिया में हो रही देरी का भी विरोध किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पीआईसी के जरिए 39 लाख की कई सड़कों का काम बिना धरातल पर निर्माण के ही स्वीकृत कर दिया गया। सिंधिया से करेंगे शिकायत
गौरव सिंघल ने कहा कि वे इस मामले को लेकर कलेक्टर से अपील करेंगे और शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन से भी चर्चा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि 24 जून को वे अन्य पार्षदों के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दिल्ली में मुलाकात करेंगे और नगर पालिका में व्याप्त अनियमितताओं की जानकारी देंगे। उपाध्यक्ष पति ने भी उठाए सवाल
प्रेसवार्ता में नपा उपाध्यक्ष सरोज व्यास के पति रामजी व्यास ने भी नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा गायत्री शर्मा को पार्टी के कहने पर निर्विरोध अध्यक्ष बनाया था। लेकिन तीन साल में वार्डों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि अध्यक्ष बनने के बाद गायत्री शर्मा ने भाजपा पार्षदों की अनदेखी की और पार्टी की निष्ठा के बावजूद काम नहीं करवाए। अध्यक्ष पति का धमकी भरा ऑडियो
विवाद उस समय और गहरा गया जब नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा के पति संजय शर्मा का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें वे पार्षद राजू गुर्जर को धमकाते सुने जा सकते हैं। ऑडियो में संजय शर्मा बगीचा सरकार की शपथ लेने वाले पार्षदों को भी धमकी देते नजर आए। इस प्रेसवार्ता में पार्षद राजू गुर्जर ने भी कहा कि अब सभी पार्षद एकजुट हैं। गायत्री शर्मा को अध्यक्ष पद से हटाने के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि 24 जून को सिंधिया से मिलकर एक नए महिला पार्षद को अध्यक्ष बनाने की पहल की जाएगी। राजू गुर्जर ने कहा कि वे फौजी के बेटे हैं और गुर्जर समाज से आते हैं, ऐसे में धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने गायत्री शर्मा पर आरोप लगाया कि उनके पति और पुत्र भी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया बाधित हो रही है। तीन चौथाई पार्षद साथ में
प्रेसवार्ता के अंत में रामजी व्यास और राजू गुर्जर ने दावा किया कि नगर पालिका के तीन चौथाई पार्षद अब एकजुट हो चुके हैं और जल्द ही अविश्वास प्रस्ताव लाकर गायत्री शर्मा को अध्यक्ष पद से हटाया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि बगीचा सरकार में खाई गई शपथ को निभाया जाएगा और शिवपुरी की नगर पालिका में नेतृत्व परिवर्तन निश्चित है।