कोहरे के कारण अज्ञात वाहन से बाइक सवार की मौत:मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर हाईवे पर हुआ हादसा, एक महीने पहले हुई थी शादी

मुजफ्फरनगर में कोहरे के कारण एक भीषण सड़क मंगलवार देर रात करीब 1 बजे हादसा हुआ। हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना पुरकाजी-लक्सर हाईवे पर झबरपुर मोड़ के पास हुई। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान भोपा थाना क्षेत्र के गांव जिंदावाला निवासी दीपक कुमार (26) पुत्र परमेश्वर के रूप में हुई है। दीपक डीएस फार्मा ग्रुप चंदन फॉर्म में कैंटीन कर्मचारी थे। वह ड्यूटी समाप्त कर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी झबरपुर मोड़ के पास हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर लोगों के अनुसार एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने दीपक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दीपक गंभीर रूप से घायल होकर हाईवे पर गिर पड़े। घना कोहरा होने के कारण राहगीरों को उनकी स्थिति का पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि कोहरे के चलते दीपक का शव कई घंटों तक सड़क पर पड़ा रहा। इस दौरान कई वाहन शव के ऊपर से गुजर गए, जिससे वह बुरी तरह कुचल गया। हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस को बाद में शव मिला। आधार कार्ड से हुई पहचान पुलिस ने शव की तलाशी ली, जिसमें जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ। इसके आधार पर मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई अमरजीत सिंह ने बताया कि दीपक की शादी एक माह पहले दिल्ली निवासी पूजा से हुई थी। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।