बैतूल के चिचोली में कांग्रेस का प्रदर्शन:बयान पर मंत्री प्रहलाद पटेल के इस्तीफे और एसडीएम कोर्ट-कोषालय की मांग

बैतूल के चिचोली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रहलाद पटेल के विवादित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय आर्य ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनसेवक की तरह काम करना चाहिए। ज्ञापन में कांग्रेस ने मंत्री प्रहलाद पटेल से इस्तीफे की मांग की। साथ ही चिचोली तहसील परिसर में एसडीएम कोर्ट की लिंक शुरू करने की मांग रखी। रिकॉर्ड रूम-कोषालय खोलने की मांग कार्यकर्ताओं ने रिकॉर्ड रूम और कोषालय खोलने की भी मांग की। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 1984 और 1950 के पुराने रिकॉर्ड के लिए लोगों को बैतूल जाना पड़ता है। यह स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण है। कार्यक्रम में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बटनु पटेल, डॉ. कमलेश सोनी, रमेश मालवी, वकील राजकुमार सोनी, पार्षद सुरेश आर्य सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।