राजगढ़ में BJP का सक्रिय सदस्य सम्मेलन:विधायक यादव बोले- पात्र लोगों तक सरकारी योजनाएं पहुंचाना हमारा लक्ष्य

राजगढ़ में भाजपा स्थापना सप्ताह के अवसर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सांसद रोडमल नागर और विधायक अमर सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक अमर सिंह यादव ने कहा कि राजगढ़ में विकास काम तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे समाज के हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाएं। यादव ने कहा कि वे 24 घंटे जनता के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने का आग्रह किया। 'आत्मनिर्भर भारत बन रहा है देश' सांसद रोडमल नागर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने भाजपा के विचारधारा और संगठन की ताकत पर प्रकाश डाला। ये रहे मौजूद- कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, दीपक शर्मा, केदार काका और जिला महामंत्री देवीसिंह सोंधिया समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। श्याम सिंह गुर्जर ने कार्यक्रम का संचालन किया। खुजनेर मंडल अध्यक्ष सुरेश दांगी ने आभार व्यक्त किया।