सिवनी में जादू-टोने के शक में शख्स की हत्या:आरोपी ने 3 साथियों के साथ कुल्हाड़ी से मारा, परिवार में बीमारी से परेशान था

सिवनी जिले के ग्राम नंदौरा में 28 मार्च को जादू-टोने के शक में एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हत्या की गई थी। बरघाट पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद 1 अप्रैल को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मोहनीश बेस के मुताबिक, पीड़ित मन्नेलाल बाहेवर ने बताया कि आरोपियों ने कुल्हाड़ी से ईश्वर की हत्या की। आरोपियों ने मन्नेलाल को भी जान से मारने का प्रयास किया। मृतक पर जादू-टोना करने का शक था पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता और एसडीओपी ललित गठरे के निर्देशन में टीम ने आरोपियों को पकड़ा। मुख्य आरोपी राजकुमार ने पूछताछ में बताया कि उसे पिछले 4-5 वर्षों से मृतक पर जादू-टोना करने का शक था। मुख्य आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ की वारदात राजकुमार ने कहा कि पिछले 2-3 महीनों से उसके परिवार में कोई न कोई बीमार रहता था। इलाज में खर्च से आर्थिक स्थिति खराब हो गई। वह मानसिक रूप से परेशान था। वारदात के दिन वह अपने साथी मुकेश, कैलाश और करन तिरोटे के साथ ईश्वर की झोपड़ी पर गया। राजकुमार ने कुल्हाड़ी से ईश्वर के गले पर वार किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1), 109, 238, 3(5) के तहत केस दर्ज किया है।