26 हजार का टमाटर..ओवरलोड पर 28,000 का कटा चालान:कोंडागांव से पिकअप में धमतरी आया था; किसान बोला-कर्ज में डूबा हूं...फांसी लगा लूंगा

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक किसान के टमाटर से भरे पिकअप का 28 हजार रुपए चालान काटा गया है। यह चालान ऑनलाइन काटा गया है। इसके बाद नाराज किसान पिकअप से भरे टमाटर लेकर ही कलेक्ट्रेट पहुंच गया। उसने कहा कि, 26 हजार के तो टमाटर हैं, पहले से कर्ज में हूं, अब फांसी लगा लूंगा। दरअसल, कोंडागांव जिले के केशकाल निवासी किसान शब्बीर शाह टमाटर की खेती करते हैं। वो धमतरी के श्यामतराई स्थित कृषि उपज मंडी में टमाटर बेचने आ रहे थे। आते समय रास्ते में आरटीओ ने उन्हें रोक लिया और ओवरलोड होने की बात कही। RTO ने छोड़ा, फिर काटा ऑनलाइन चालान RTO अधिकारी के रोकने पर किसान ने दोबारा गलती नहीं होने की बात कही। माफी मांगने पर आरटीओ अधिकारियों ने उसे जाने के लिए कह दिया। जैसे ही किसान सब्जी मंडी पहुंचा, तो उसके मोबाइल पर ऑनलाइन चालान काटने की जानकारी मिली। आरटीओ ने किसान के वाहन का 28 हजार रुपए का चालान काट दिया। 105 कैरेट हमेशा रखा जाता- किसान किसान शब्बीर शाह ने कहा कि, उसके वाहन में भरे टमाटर का कीमत कुल 26 हजार है। 5 हजार में गाड़ी किराए पर लेकर धमतरी आया था। पिकअप में 105 कैरेट हमेशा रखा जाता है। साथ ही एंट्री फीस भी महीने में जाती ही है। किसान बोला- कर्ज में डूबा हूं किसान ने बताया कि, कर्ज लेकर खेती-किसानी किया हूं। सोचा था कि फसल बेचूंगा, तो कर्ज से उभर पाऊंगा लेकिन ऐसे में और कर्ज में डूब जाऊंगा। यह चालान बेबुनियाद है। किसानों के प्रति यह घोर निंदा है। इस तरह से कर्ज में डूबे हुए हैं कि फांसी लगाने की नौबत आ गई है। इसी वजह से किसान आए दिन फांसी लगा रहे हैं। मुख्यालय स्तर पर लेंगे फैसला- अपर कलेक्टर कलेक्ट्रेट में किसान के विरोध के बाद अधिकारियों ने उसे समझाइश दी। साथ ही धमतरी अपर कलेक्टर जी आर मरकाम ने कहा कि, चालान जो कटा हुआ है, उस पर मुख्यालय स्तर पर फैसला लिया जाएगा। ------------------------ छत्तीसगढ़ में इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए... बिलासपुर SP की गाड़ी का कटा 2000 चालान: ड्राइवर ने रेड सिग्नल किया जंप, रजनेश सिंह को आया SMS, बोले-ऊपर वाला सब देख रहा बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह की गाड़ी के ड्राइवर ने रेड सिग्नल जंप कर ट्रैफिक नियम तोड़ा, तो 2 हजार रुपए का चालान कट गया। ट्रैफिक नियम तोड़ने की घटना आईटीएमएस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पढ़ें पूरी खबर...