आलीराजपुर कलेक्टर के नाम से फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट:मैसेज भेजकर 2 कर्मचारियों की तारीफ की, फिर 50 हजार मांगे

अलीराजपुर में साइबर ठगों ने कलेक्टर के नाम का दुरुपयोग कर ठगी का प्रयास किया। साइबर अपराधियों ने कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर के नाम से वॉट्सऐप पर फर्जी अकाउंट बनाया। इस अकाउंट से गुरुवार को नगर पंचायत के दो कर्मचारियों को मैसेज भेजे गए। साइबर ठगों ने पहले कर्मचारियों के काम की तारीफ की। फिर बैंक अकाउंट में परेशानी का हवाला देते हुए 50 हजार रुपए की मांग की। सतर्क कर्मचारियों ने संदेह होने पर तुरंत नंबर को ब्लॉक कर दिया। ठगों ने अपने मैसेज में अंग्रेजी भाषा का प्रयोग किया था। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर बेडेकर ने सोशल मीडिया पर प्रेस नोट जारी किया। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि उनके नाम का दुरुपयोग कर ठगी का प्रयास किया जा रहा है। जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।