जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक:शाजापुर प्रभारी मंत्री बोले- तालाब, बावड़ी और नहरों से अतिक्रमण हटाया जाएगा

शाजापुर में शुक्रवार को जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में प्रदेश के सामाजिक न्याय-दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने अहम निर्देश दिए। मंत्री कुशवाह ने कहा कि प्राचीन जल संरचनाओं को मूल स्वरूप में लाया जाएगा। तालाब, बावड़ी और नहरों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। पुरातात्विक महत्व की संरचनाओं का विशेष संरक्षण किया जाएगा। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए उद्यानिकी विभाग को नर्सरी विकसित करने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान वृक्षारोपण भी कराया जाएगा। शिक्षा विभाग जनजागरूकता के लिए संगोष्ठियां आयोजित करेगा। पुराने तालाबों और बावड़ियों से अतिक्रमण हटाए जा रहे कलेक्टर बाफना ने बताया कि किसानों को खेत तालाब बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुराने तालाबों और बावड़ियों से अतिक्रमण हटाकर उनका संरक्षण किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत लक्ष्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पुराने 850 कार्यों को पूरा कराया जा रहा है। इसी तरह 1056 फॉर्म पौण्ड, 1700 डगवेल रिचार्ज, 12 अमृत सरोवर निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। मोहन बड़ोदिया शासकीय महाविद्यालय का नाम आर्यावर्त शासकीय महाविद्यालय और शासकीय उमावि मदाना का नाम शहीद श्री महेश मेवाड़ा के नाम पर रखने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। प्याज उत्पादन को देखते हुए जिले में प्याज आधारित उद्योग स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। जल निगम को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।