सीहोर में 5 डिग्री गिरा तापमान:34 डिग्री पर पहुंचा पारा: शनिवार को बारिश की संभावना

सीहोर जिले में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। परसों जहां तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था, वह आज 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शासकीय कृषि कॉलेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि शनिवार को जिले में बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि लगातार कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। आसमान में बादलों की घनता बढ़ती जा रही है। हवाओं की दिशा उत्तर से है और उनकी गति सामान्य से बढ़कर 11 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई है। इन्हीं कारणों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।