जबलपुर में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का धरना जारी:मांगों को लेकर 22 अप्रैल से प्रदर्शन, लिखित आश्वासन मिलने तक नहीं हटेंगे

मध्य प्रदेश में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 22 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। कर्मचारी रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक धरना दे रहे हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की दीपा अहिरवार ने बताया कि प्रदेश की पिछली सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने की घोषणा की थी। इन मांगों में एनपीएस, मेडिकल लीव और वेतन वृद्धि शामिल हैं। लेकिन अभी तक कोई मांग पूरी नहीं हुई है। कर्मचारी संगठन का कहना है कि सरकार ने जो आश्वासन दिया था, वह पूरा नहीं किया। इसलिए उन्हें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। कर्मचारियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक शासन-प्रशासन उनकी मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन नहीं देगा, तब तक धरना जारी रहेगा। इस धरना प्रदर्शन के कारण स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

Apr 25, 2025 - 18:12
 0  3