उज्जैन में गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व कल:दरबार साहिब के हजूरी रागी करेंगे शबद कीर्तन, मेधावी छात्रों का भी होगा सम्मान

उज्जैन में सिख धर्म के तीसरे गुरु, श्री गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व रविवार को मनाया जाएगा। कार्यक्रम गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, दूधतलाई में आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर श्री दरबार साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी भाई गुरदेव सिंह शबद कीर्तन करेंगे। शाम 7 बजे से 7:40 बजे तक रहिरास साहिब और आरती का आयोजन होगा। रात्रि 8 बजे तक स्थानीय जत्थे द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद रात्रि 8 बजे से 9:30 बजे तक हजूरी रागी गुरदेव सिंह का शबद कीर्तन होगा। गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह गांधी ने बताया कि अनंद साहिब और अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा। साथ ही, समारोह में खालसा हायर सेकेंडरी स्कूल के बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा।