बुरहानपुर में पिकअप से 6 गाय-बछिया बरामद:नेपानगर पुलिस ने गोवंश तस्करी का किया पर्दाफाश, महाराष्ट्र ले जा रहे थे, 2 गिरफ्तार

नेपानगर थाना पुलिस ने बिना नंबर की पिकअप से 6 गोवंश को बरामद किया। इनमें 3 गाय और 3 बछिया शामिल हैं। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम डवाली फाटा पहुंची। वहां से टीम एनिकट की ओर बढ़ी। यहां एक बिना नंबर की पिकअप दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की। पूछताछ में पता चला कि वाहन चालक गन सिंह पिता मोहन सिंह बसाली चौकी धूलकोट का रहने वाला है। उसके साथ सुरेश पिता नान सिंह भी था। दोनों के पास गोवंश के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गोवंश को वध के लिए जलगांव जामोद के रास्ते महाराष्ट्र ले जा रहे थे। दोनों आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने 3 लाख रुपये की पिकअप और 33 हजार रुपये कीमत के गोवंश जब्त कर लिए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता अधिनियम 1990 के तहत मामला दर्ज किया गया। सभी गोवंश को श्रीकृष्ण गोशाला जैनाबाद में अस्थायी तौर पर भेजा गया है। गोवंश का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।