देवास में भाजपा कार्यालय से निकली शोभायात्रा:अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजन, कार्यशाला और चित्र प्रदर्शनी लगी

देवास में पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा कार्यालय से स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा तक शोभायात्रा के साथ हुई। प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद चित्र प्रदर्शनी और कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई ने मंदिरों के जीर्णोद्धार के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण किया। उन्होंने महेश्वरी साड़ियों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 'लखपति दीदी' योजना से इसी दिशा में काम कर रहे हैं। विधवाओं की संपत्ति जब्त करने की नीति समाप्त की
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती ने बताया कि अहिल्याबाई ने विधवाओं की संपत्ति जब्त करने की नीति समाप्त की। उन्होंने महिलाओं की सैन्य टुकड़ी बनाकर स्त्री-शक्ति का परिचय दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष लीला भेरूलाल अटारिया ने कहा कि अहिल्याबाई के आदर्श आज भी प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, देविप्रा के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राखी झालानी और गौतम सिंह राजपूत ने भी अपने विचार रखे। देखिए तस्वीरें...