नीमच में कार और बस की टक्कर, 7 घायल:घायलों में तीन बच्चे भी शामिल; बारिश से गिरे पेड़ों के कारण हादसा

नीमच जिले में सोमवार रात भंवरासा और पालसोड़ा के बीच एक कार और यात्री बस की टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार 7 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे शामिल हैं। बारिश के कारण हवा और आंधी से सड़क पर कई जगह पेड़ और झाड़ियां गिर गई थीं। सड़क पर विजिबिलिटी कम होने से कार चालक पेड़ों को नहीं देख पाया। कार बेकाबू होकर सामने से आ रही बस से टकरा गई। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी घायल मल्हारगढ़ से घायल सभी मल्हारगढ़ तहसील के गोपालपुरा गांव के निवासी हैं। घायलों में 7 वर्षीय गिरिराज, 9 वर्षीय अनुष्का, 15 वर्षीय ऋतु, 27 वर्षीय गीता, 26 वर्षीय अनिल, 35 वर्षीय निशा बाई और 34 वर्षीय गोपाल शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को नीमच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस चालक ने की घायलों की मदद बस चालक ने घायलों को अस्पताल भिजवाने में मदद की। बस में सवार एक यात्री को मामूली चोट आई है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों को मामूली से मध्यम चोटें आई हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।