कांग्रेस मजबूत करने ओरछा पहुंचीं यूपी विधायक दल की नेता:आराधना मिश्रा ने रामराजा सरकार के दर्शन किए, कार्यकर्ताओं से की चर्चा

उत्तर प्रदेश विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' ने आज ओरछा में श्री रामराजा सरकार के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में निवाड़ी जिले के कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक नितेन्द्र बृजेन्द्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष प्रकाश दांगी, वरिष्ठ नेता जगदीश तिवारी और पूर्व प्रदेश महासचिव अभिषेक दुबे , पूर्व प्रत्याशी अमित राय, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिवेदी समेत कई नेता शामिल हुए। आराधना मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और सेवा का संकल्प गांव-गांव तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मजबूत होने से संगठन मजबूत होता है। इससे संघर्ष और सेवा का रास्ता भी मजबूत होता है। बैठक में पंचायत से लेकर ब्लॉक स्तर तक पार्टी के पुनर्गठन की कार्य योजना बनाई गई। मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं की बात सुनी और कहा कि हर पंचायत में कांग्रेस की उपस्थिति मजबूत की जाएगी। विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि ओरछा जैसी ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी में कांग्रेस संगठन को नई दिशा देना प्रेरणादायी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी का असली चेहरा बताया।