आपतकाल के 50 साल, 25 को लोकतंत्र सेनानी होंगे सम्मानित:पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा रहेंगे; पूर्व विधायक गोपी कृष्ण वक्ता होंगे

आपतकाल के 50 साल पूरे होने पर धार में भाजपा 25 जून को लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करेगी। धार, सरदारपुर और बदनावर विधानसभा क्षेत्र के लोकतंत्र सेनानियों के परिवारों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इसमें बताया कि भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा और मुख्य वक्ता इंदौर के पूर्व विधायक गोपी कृष्ण नेमा मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती करेंगे। 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था। इस दौरान विपक्षी नेताओं सहित हजारों लोगों को जेल में बंद कर दिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। कार्यक्रम में युवा, प्रबुद्धजन और भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।