मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन में:डमरू और शंखध्वनि से होगा स्वागत; महाकाल के भक्तों को देंगे नए प्रवेश द्वार की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन आएंगे। इस दौरान वे शाम 7 बजे महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए एक नए प्रवेश द्वार का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2 बजे उज्जैन पहुंचेंगे और 2:30 बजे कालिदास संस्कृत अकादमी में आयोजित संयुक्त चेतना सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 6 बजे नगर निगम के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन में भाग लेंगे। इसके बाद देवास रोड स्थित तरणताल परिसर में फूड कोर्ट की दुकानों के पुनर्निर्माण का भूमिपूजन और पारस तालाब विकास कार्य का निरीक्षण करेंगे। शाम 7 बजे महाकाल मंदिर के रुद्रसागर पर बने 22 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद इसे भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। इस मौके पर पूरे ब्रिज पर भव्य आतिशबाजी की जाएगी, वहीं सीएम का स्वागत डमरू और शंखध्वनि से किया जाएगा। सीएम मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण