आपातकाल के 50 साल: उज्जैन में भाजपा का विरोध प्रदर्शन:काले कपड़े पहन गुब्बारे छोड़े, मीसाबंदियों का सम्मान किया

25 जून को आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने कहा कि 25 जून 1975 को कांग्रेस ने देश पर आपातकाल थोपा था। इस दौरान न केवल चुनाव स्थगित किए गए बल्कि जनता के मौलिक अधिकारों पर भी रोक लगा दी गई थी। भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कांग्रेस पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्ति है। इस अवसर पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं ने काले वस्त्र पहनकर 50 काले गुब्बारे छोड़े। आस्था गार्डन में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मीसाबंदियों को शाल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेघराज जैन ने की। कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महापौर मुकेश टटवाल निगम सभापति कलावती पारस जैन, रूप पमनानी सहित कई नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेश सांगते ने किया और आभार मनोज मालवीय ने व्यक्त किया।