दीपावली के दूसरेदिन 2 बेटों ने की पिता की हत्या:पत्नी और सास से अवैध संबंध का शक था, गला घोंटकर मार डाला

शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में दीपावली के दूसरे दिन दो बेटों ने अपने पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शादीशुदा बड़े बेटे को शक था कि पिता के उसकी पत्नी और सास से अवैध संबंध हैं। यह घटना अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर खाड़ा गांव की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रामपुर निवासी प्रेमलाल साहू की पत्नी प्रेमलता की पहले ही मौत हो चुकी है। बेटे बबलू साहू की दो साल पहले खाड़ा गांव में शादी हुई थी। बेटे की शादी के बाद पिता प्रेमलाल कई महीनों से अपने समधी के घर, यानी बेटे के ससुराल में रह रहे था। इसी बात को लेकर प्रेमलाल के दोनों बेटों को उनके चरित्र पर संदेह होने लगा था। पुलिस के अनुसार, बड़े बेटे बबलू साहू को शक था कि उसके पिता का संबंध उसकी सास से है। उसे यह भी लगने लगा था कि पिता की नीयत उसकी पत्नी (अपनी बहू) पर भी ठीक नहीं है। कुछ दिन पहले जब बहू मायके आई थी, तो प्रेमलाल ने उसे ससुराल वापस जाने से रोक लिया था। इस घटना से पुत्र का शक और गहरा गया। इसी गहरे शक के चलते मंगलवार को दोनों बेटे बबलू साहू और राजकुमार साहू खाड़ा गांव पहुंचे। वहां उन्होंने पिता के साथ विवाद शुरू कर दिया और उनकी पिटाई की। जब ससुराल पक्ष ने बीच-बचाव किया, तो दोनों पुत्र पिता को रामपुर स्थित अपने घर ले गए। घर पहुंचने पर दोनों बेटों ने मिलकर प्रेमलाल साहू का गला घोंट दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। अमलाई थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों पुत्रों ने मिलकर पिता की हत्या की है। गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है और हत्या का कारण चरित्र शंका है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।