गोरखपुर एयरपोर्ट पर घंटों लेट रही फ्लाइट्स:मुंबई की फ्लाइट हुई कैंसिल, पूरे दिन टर्मिनल पर रही यात्रियों की भीड़

गोरखपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को पूरे दिन उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित रहा। इंडिगो, स्पाइसजेट, आकाशा एयर और विस्तारा की कई फ्लाइट्स अपने तय समय से देर से पहुंचीं और देर से ही रवाना हुईं, जिससे यात्रियों को लगातार असुविधा झेलनी पड़ी। सुबह से शुरू हुई देरी दोपहर और शाम तक जारी रही, जिसके कारण कई यात्रियों की आगे की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं और उन्हें एयरपोर्ट पर घंटों इंतज़ार करना पड़ा। दिल्ली रूट पर रहा सबसे ज़्यादा असर दिल्ली से आने-जाने वाली उड़ानों पर सबसे ज्यादा असर दिखा। स्पाइसजेट की सुबह की दिल्ली फ्लाइट निर्धारित समय से 10 मिनट देरी से पहुंची और वापसी में 26 मिनट लेट हुई। इसके बाद इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट 30 मिनट देर से पहुंची और वापस उड़ान भरने में भी 44 मिनट की देरी का सामना पड़ा। वहीं, दोपहर की इंडिगो दिल्ली उड़ान में तो स्थिति और गंभीर रही यह गोरखपुर में लगभग दो घंटे देर से पहुंची और लौटने में दो से ढाई घंटे तक लेट रही। आकाशा एयर की दोनों दिल्ली फ्लाइटें समय से पहले पहुंचीं, लेकिन प्रस्थान में 20 से 26 मिनट की देरी हुई। हैदराबाद की इंडिगो फ्लाइट भी रही प्रभावित हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की उड़ान दिन की सबसे ज्यादा प्रभावित उड़ान रही। यह फ्लाइट दो घंटे 28 मिनट देरी से गोरखपुर पहुंची और वापसी में इसका कुल विलंब तीन घंटे के करीब पहुंच गया। इस वजह से यात्रियों को लंबे समय तक एयरपोर्ट पर रुकना पड़ा और आगे की यात्राएं भी प्रभावित हुईं। कोलकाता की उड़ान में भी लगी लंबी देरी कोलकाता रूट की इंडिगो फ्लाइट भी लगभग ढाई घंटे देर से गोरखपुर पहुंची। वापसी उड़ान में दो घंटे 30 मिनट की देरी दर्ज की गई। यात्रियों ने बताया कि समय पर अपडेट न मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी और यात्रा कार्यक्रम बिगड़ गया।