बड़वानी कॉलेज में अव्यवस्थाओं पर ABVP का प्रदर्शन:मूलभूत सुविधाओं की मांग, हनुमान चालीसा पाठ किया; प्राचार्य बोलीं- छात्रों में गलतफहमी

बड़वानी के पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज की मूलभूत सुविधाओं में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्राचार्य को ज्ञापन दिया। इस दौरान विरोध दर्ज कराने के लिए कार्यकर्ताओं ने परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। मूलभूत सुविधाओं को लेकर किया घेराव ABVP नगर मंत्री सूरज सोलिया के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज में वाई-फाई की खराब स्थिति, शौचालयों में गंदगी और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिससे छात्र-छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। साथ ही शासकीय संपत्ति को पहुंचाए जा रहे नुकसान पर भी नाराजगी जताई गई। प्राचार्य बोलीं- छात्रों ने गलतफहमी में लगाए आरोप कॉलेज की प्राचार्य वीणा सत्य ने छात्रों के आरोपों को गलतफहमी करार दिया। उन्होंने बताया कि शौचालय रोजाना खोले जाते हैं और निरीक्षण में वे चालू पाए गए हैं। वाई-फाई को लेकर उन्होंने बताया कि हर ब्लॉक में राउटर लगे हैं, लेकिन एक साथ ज्यादा छात्रों के जुड़ने से इंटरनेट की गति धीमी हो जाती है। प्राचार्य के अनुसार, ई-लर्निंग और कंप्यूटर लैब में इंटरनेट सुचारू रूप से चल रहा है। बजट और नई नियुक्तियों का पेंच कॉलेज प्रशासन ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे और अन्य निर्माण कार्यों के लिए जनभागीदारी अध्यक्ष की अनुमति जरूरी होती है। नवंबर 2025 में अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने के कारण कई वित्तीय प्रस्ताव फिलहाल लंबित हैं। शासन स्तर से नई नियुक्ति होते ही इन कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि, कॉलेज स्तर की छोटी समस्याओं को एक सप्ताह के भीतर सुलझाने का भरोसा दिलाया गया है। एबीवीपी ने किया हनुमान चालीसा पाठ प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्राचार्य की 'सदबुद्धि' के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस प्रदर्शन में एबीवीपी के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कुंदन अलावे, जिला संयोजक अंशुमान धनगर, बादल धनगर और युवेश यादव समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को बुक्स और स्टेशनरी का वितरण भी जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया है।