सीहोर में करोली माता मंदिर से साइलो तक बनेगी सड़क:1.47 करोड़ मंजूर, सांसद शर्मा ने किया भूमिपूजन; 200 करोड़ के प्रोजेक्ट होंगे शुरू

सीहोर जिले में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के करोली माता मंदिर से साइलो तक लगभग एक किलोमीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के लिए 1.47 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। रविवार को भूमि पूजन के साथ इस परियोजना की शुरुआत हुई। सांसद बोले- डबल इंजन की सरकार से विकास को मिली रफ्तार भूमि पूजन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार होने के कारण विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। 200 करोड़ की परियोजनाएं होंगी शुरू नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बताया कि उनके कार्यकाल में अब तक 150 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। आने वाले समय में 200 करोड़ रुपए के अतिरिक्त कार्यों की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राठौर ने यह भी बताया कि स्थानीय पार्षदों और जनता के सहयोग से 20 से अधिक मंदिरों का निर्माण भी संपन्न कराया गया है। जल्द पहुंचेगा घर-घर नर्मदा जल सीहोर नगरवासियों को जल्द ही घर-घर नर्मदा जल की आपूर्ति मिलने लगेगी। इसके लिए बाल विहार मैदान, शुगर फैक्ट्री चौराहा, गंज मोहल्ला, बढियाखेड़ी, मंडी, हाउसिंग बोर्ड, और कलेक्ट्रेट क्षेत्र में नई पानी की टंकियों का निर्माण कराया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने नगर परिषद और अध्यक्ष की तारीफ करते हुए कहा कि “शहर की बुनियादी समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा रहा है।