भोपाल में हवाला के 55 लाख लूटे, 12 आरोपी गिरफ्तार:सट्टे के कर्ज में डूबे अकाउंटेंट ने रची थी साजिश; 35 लाख कैश बरामद

भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 35 लाख रुपए कैश, दो बाइक, एक एक्सेस स्कूटी, एक ऑटो और 9 मोबाइल जब्त किए गए हैं। बाकी रकम और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, वारदात की साजिश एक अकाउंटेंट ने रची थी, जिस पर ऑनलाइन सट्टे के कारण कर्ज हो गया था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हवाला की रकम ले जाने वालों को निशाना बनाया और लूट की योजना बनाई। हवाला के पैसों को बनाया निशाना शामला हिल्स थाना क्षेत्र में 7 मार्च की रात करीब 9:30 बजे दो बदमाशों ने स्मार्ट सिटी रोड पर वाहन रोककर चाकू की नोक पर बैग छीन लिया था। बैग में 55 लाख 50 हजार रुपए थे। यह रकम हवाला के जरिए ले जाई जा रही थी। चूनाभट्टी निवासी दिव्यांग बरोट ने 8 मार्च को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीन-चार दिन पहले बनाई थी योजना पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों ने घटना से करीब तीन-चार दिन पहले योजना बनाई थी। इसके बाद पूरे रूट की रैकी की गई और फिर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अपने मुखबिर नेटवर्क की मदद से आरोपियों तक पहुंची। ऐसे दिया वारदात को अंजाम 7 मार्च की रात हवाला की रकम लेकर जा रहे लोगों का आरोपियों ने पीछा किया। पॉलिटेक्निक चौराहे के पास से उनका पीछा करते हुए स्मार्ट सिटी रोड पर आंचलिक विज्ञान केंद्र के पास वाहन अड़ाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद चाकू दिखाकर बैग में रखे करीब 55 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। 10 टीमों ने किया खुलासा पुलिस आयुक्त संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में डीसीपी क्राइम अखिल पटेल और डीसीपी जोन-3 मयूर खंडेलवाल के पर्यवेक्षण में 10 टीमों का गठन किया गया। लगातार जांच और पतारसी के बाद पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी गिरफ्तार आरोपियों में हैदर उर रहमान, फाजिल उर्फ भूरा, अलफेज अली, मुज्जमिल, शान उर्फ डिसेंट, सोहेल उर्फ गुड्डा, अनवर शेख, अब्दुल नवेद, शानू उर्फ साजिल अहमद, सलमान समद, गौरव चेतवानी और फैसल खान शामिल हैं। इनमें से कुछ ने वारदात को अंजाम दिया, जबकि अन्य आरोपियों ने योजना बनाने और रकम ठिकाने लगाने में भूमिका निभाई। 35 लाख कैश और वाहन बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 35 लाख रुपए नकद, दो मोटरसाइकिल, एक एक्सेस स्कूटी, एक सवारी ऑटो और 9 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। बाकी रकम और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। सट्टे के कर्ज ने बनवाई लूट की योजना जांच में सामने आया कि आरोपी गौरव चेतवानी अकाउंटेंट का काम करता है और ऑनलाइन सट्टा खेलने का आदी था। सट्टे में करीब 4-5 लाख रुपए का कर्ज हो गया था। उसे पता था कि शहर में हवाला के पैसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाए जाते हैं। इसी जानकारी के आधार पर उसने अपने साथियों के साथ हवाला की रकम लूटने की साजिश रची। पहले की रैकी, फिर वारदात आरोपियों ने घटना से एक दिन पहले पूरे रूट की रैकी की थी। 7 मार्च को पॉलिटेक्निक चौराहे के पास सभी आरोपी इकट्ठा हुए और जैसे ही हवाला की रकम ले जा रहे लोग स्मार्ट सिटी रोड की ओर बढ़े, आरोपियों ने वाहन अड़ाकर चाकू दिखाया और बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार इस मामले में फरदीन, जावेद और आसिम सहित कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।