मैनपुरी में महिला की संदिग्ध मौत, संपत्ति हड़पने का आरोप:भाई का दावा, आरोपी कर रहे बैनामा; परिवार को जान से मारने की धमकी

मैनपुरी में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला अब हत्या के आरोपों और संपत्ति विवाद में बदल गया है। बेवर थाना क्षेत्र के नगला कहेरी गांव निवासी रानी देवी की 5 मार्च 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां मिलने का भी आरोप है। मृतका के भाई उजेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन की ससुराल में मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। मैनपुरी कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिवार का कहना है कि रानी देवी के दो छोटे बच्चे हैं और अब आरोपियों की नजर उनकी संपत्ति पर है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, 17 मार्च को उन्हें सूचना मिली कि रानी देवी के मकान और प्लॉट का बैनामा कराया जा रहा है। इस सूचना पर उजेंद्र कुमार अपने परिजनों के साथ मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्हें कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। आरोप है कि पुलिस को सूचना दिए जाने पर आरोपी मौके से भागने लगे और जाते-जाते गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने दावा किया कि आरोपियों ने तेज रफ्तार गाड़ी से उन्हें कुचलने की कोशिश की। जिसमें वे बाल-बाल बच गए। उन्होंने एक वाहन का नंबर भी नोट किया है। उजेंद्र कुमार का आरोप है कि हत्या के बाद अब सुनियोजित तरीके से संपत्ति हड़पने की साजिश रची जा रही है। उन्हें लगातार डराया-धमकाया जा रहा है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से न सिर्फ आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, बल्कि संपत्ति के अवैध बैनामे पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

Mar 18, 2026 - 16:03
 0  1