विदिशा में चौराहे पर ASI और युवक के बीच मारपीट:दोनों के बीच पुराना विवाद था, युवक की शिकायत पर सस्पेंड हुए थे
विदिशा के अहमदपुर चौराहे पर मंगलवार को एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) और एक युवक के बीच सरेआम मारपीट हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सिविल ड्रेस में मौजूद ASI संजय सिंह चौहान दोपहर में अहमदपुर तिराहे पर अपनी कार धुलवाने पहुंचे थे। इसी दौरान विक्रम अहिरवार वहां पहुंचा। दोनों पैसे के लेन देन के पुराने विवाद पर बहस करने लगे। पहले कहासुनी हुई और फिर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। बीच सड़क पर दोनों ने एक-दूसरे का कॉलर पकड़ा और काफी देर तक धक्का-मुक्की होती रही। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता गया। यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। युवक की शिकायत पर ASI हुए था निलंबित बताया जा रहा है कि विक्रम अहिरवार की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने 31 जनवरी 2025 को ASI संजय सिंह को 3500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। इस कार्रवाई के बाद तत्कालीन एसपी रोहित काशवानी ने संजय सिंह को निलंबित कर दिया था। बाद में उनका अटैचमेंट राजगढ़ में कर दिया गया था। विक्रम अहिरवार लूट के एक मामले में आरोपी था, जिसकी जांच ASI संजय सिंह कर रहे थे। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
मंगलवार को मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष सिविल लाइन थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। ASI संजय सिंह का आरोप है कि वे कार धुलवाने गए थे, तभी विक्रम अहिरवार ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। वहीं, विक्रम अहिरवार का कहना है कि ASI ने पहले उनके साथ मारपीट की। पुलिस को इस घटना के दो अलग-अलग वीडियो मिले हैं। एक वीडियो में दोनों एक-दूसरे का कॉलर पकड़कर झगड़ते दिख रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में विक्रम अहिरवार को पीछे से आकर हमला करते हुए देखा जा सकता है।