पड़ोसियों ने दूल्हे के परिवार, दुल्हन और मेहमानों को पीटा:ग्वालियर में शादी की खुशी में शराब न पिलाने पर बवाल, पुलिस ने शुरू की जांच

ग्वालियर में एक शादी समारोह में शराब न पिलाने पर पड़ोसियों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि पड़ोसियों ने दूल्हे के परिवार, उसकी मां, नई दुल्हन और मेहमानों के साथ मारपीट की। इस दौरान हमलावर घर से घरेलू सामान और नकदी भी लूट ले गए। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और दूसरे पक्ष की ओर से भी जांच शुरू कर दी है। यह घटना ग्वालियर देहात के आरोन थाना क्षेत्र के पटाई गांव की है। 30 मार्च को महेश जाटव की शादी हुई थी। शादी के बाद महेश अपनी दुल्हन को लेकर गांव लौटा था। रात के समय जब परिवार और मेहमान खाना खा रहे थे, तभी यह विवाद हुआ। शादी की खुशी में शराब के लिए पैसे मांगे गांव के ही मनोज जाटव, हरनाम, भीम और नवल किशोर जाटव दूल्हे के घर पहुंचे। उन्होंने शादी की खुशी में शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। जब महेश के परिवार ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आईं दूल्हे की मां शीला जाटव और अन्य मेहमानों के साथ-साथ नई दुल्हन को भी पीटा गया। जिससे दुल्हन बेहोश हो गई। एसपी ऑफिस पहुंच की शिकायत मारपीट के बाद हमलावर पड़ोसी दूल्हे के घर में रखा सामान और कुछ नकदी लेकर फरार हो गए। शादी में मौजूद मेहमानों ने भी इसका विरोध किया, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच दोबारा मारपीट हुई। पीड़ित दूल्हे की मां शीला जाटव और परिवार के अन्य सदस्य मंगलवार को शिकायत लेकर ग्वालियर एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और दूसरे पक्ष की ओर से भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पटाई गांव में शादी वाले परिवार और पड़ोसियों के बीच शराब के पैसों की मांग को लेकर विवाद हुआ है।

Apr 1, 2026 - 08:29
 0  0