रेत खनन रोकने पहुंची टीम पर माफियाओं का हमला:घड़ियाल टीम को बंधक बनाकर पीटा; ट्रैक्टर लेकर फरार हुआ आरोपी
सीधी में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची सोन घड़ियाल विभाग की टीम पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया। मामला सिहावल जनपद क्षेत्र में सोन नदी के खुटेली घाट का है। माफियाओं ने टीम के कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा और उनके ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। घटना मंगलवार रात करीब 3 बजे हुई। सोन घड़ियाल विभाग को अवैध उत्खनन की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम बहरी थाना क्षेत्र के खुटेली घाट पहुंची। मौके पर अवैध रेत खनन जारी था। अधिकारियों को देखते ही कुछ लोग अपने ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। माफिया ने टीम को बंधक बनाकर मारपीट की हालांकि, कुछ देर बाद रेत माफिया संगठित होकर वापस लौट आए। उन्होंने टीम को चारों तरफ से घेर लिया और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। हमले के बाद आरोपी अवैध उत्खनन में इस्तेमाल हो रहे ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गए। आरोपियों की तलाश जारी है मामले में बहरी थाने में लवकेश उपाध्याय, प्रभांशु पाठक, पतुलखी निवासी और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं 126(2), 132, 296, 121, 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोन घड़ियाल विभाग के डिप्टी संजीव सोनकर और कर्मचारी एहसान मलिक की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।