हनुमान प्रक्टोत्सव से पहले सेगांव टेकड़ी पर सुंदरकांड पाठ:आज शाम निकलेगी पालकी यात्रा; मंदिर में 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ
बड़वानी में हनुमान प्रक्टोत्सव को लेकर जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। शहर और आसपास के प्रमुख हनुमान मंदिरों में भव्य धार्मिक आयोजनों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। संकट मोचन तीर्थ, श्री हनुमान टेकड़ी सेगांव में हनुमान प्रक्टोत्सव के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार रात 9 बजे से यहां संगीतमय सुंदरकांड पाठ संपन्न हुआ, जो देर रात करीब 1 बजे तक चला। आज पालकी यात्रा निकाली जाएगी आज बुधवार को शाम 5:30 बजे श्रीराम कृष्ण मंदिर, इंद्रभवन झंडा चौक से भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में नगरवासियों को हनुमान जी के दर्शन कराए जाएंगे। 2 अप्रैल को प्रातः 4 बजे से हनुमान जी का विशेष अभिषेक होगा। इसके बाद सुबह 8 बजे जन्मोत्सव और महाआरती की जाएगी, जबकि शाम 6 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है। मंदिर में 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ इसी क्रम में वैष्णोदेवी मंदिर के पास स्थित धोबड़िया हनुमान मंदिर में 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ जारी है, जो 1 अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद 2 अप्रैल को यहां भव्य हनुमान प्रक्टोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष अभिषेक, हवन और प्रसादी वितरण का आयोजन होगा। बड़ी संख्या में भक्त यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंजा परिसर हनुमान प्रक्टोत्सव को लेकर मंदिर समितियों द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। भंडारे की तैयारियां जोरों पर हैं, प्रसादी बनाने का कार्य शुरू हो गया है और सेवाभावी कार्यकर्ता पूरी श्रद्धा के साथ जुटे हुए हैं। पूरे क्षेत्र में 'जय श्री राम' और 'जय बजरंगबली' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा है। समस्त श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे सपरिवार और इष्ट मित्रों सहित इन आयोजनों में शामिल होकर धर्मलाभ लें।