बंगाल के सिलीगुड़ी में PM मोदी की सभा:3.6 करोड़ लोग पहले चरण में वोट डालेंगे; तमिलनाडु में राहुल का रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे का रविवार को दूसरा दिन है। PM आज सिलीगुड़ी में सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे दार्जिलिंग जिले की सभी 5 और जलपाईगुड़ी जिले की सभी 7 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। इससे पहले PM ने शनिवार को बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले के कटवा, मुर्शिदाबाद के जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी में तीन रैलियों को संबोधित किया था। देर शाम सिलीगुड़ी पहुंचकर PM ने रोड शो किया था। चुनवा आयोग के मुताबिक, SIR के बाद 3.6 करोड़ लोग पहले फेज में 23 अप्रैल को वोट डाल सकते हैं। राज्य में SIR के दौरान लगभग 91 लाख नाम वोटर लिस्ट से कट गए थे। इधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज तमिलनाडु जा सकते हैं। वे मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के साथ थूथुकुडी में चुनाव प्रचार करेंगे। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राहुल का यह पहला तमिलनाडु दौरा होगा। पिछले हफ्ते पुडुचेरी जाने के बाद भी वे तमिलनाडु नहीं गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल आज सुबह दिल्ली से चेन्नई एयरपोर्ट आएंगे। फिर श्रीपरंबुदूर में अपने पिता राजीव गांधी के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे श्रीपरंबुदूर से कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार और रोड शो करेंगे। इसके बाद थूथुकुडी में CM के साथ प्रचार करेंगे।
दार्जिलिंग में BJP मजबूत, जलपाईगुड़ी में मुकाबला दार्जिलिंग की सभी 5 सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। जिले में 66% हिंदू और 24% बौद्ध आबादी है। पहाड़ों पर गोरखा पहचान की राजनीति चलती है, जबकि सिलीगुड़ी जैसे मैदानी इलाकों में शहरी मुद्दे और व्यापार मुख्य हैं। वहीं, जलपाईगुड़ी की 7 में से 4 सीटों पर TMC और 3 पर BJP के विधायक हैं। राजबंशी और ST समुदाय यहां किंगमेकर रहे हैं। जिले में 82% हिंदू, 13% मुस्लिम और 3% ईसाई आबादी है। चुनाव राज्यों के बड़े अपडेट्स…