सतना में तेज आंधी-बारिश; तापमान 9 डिग्री गिरा:15 दिन बाद पारा 33.4 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी से मिली राहत

सतना जिले में 15 दिनों से जारी भीषण गर्मी से गुरुवार देर शाम राहत मिली। तेज आंधी के साथ हुई बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 33.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से 8 डिग्री कम है। इस दौरान जिले में लगभग आधा इंच से अधिक बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश पर बने ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण सतना समेत रीवा संभाग में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 7 मई तक सतना और रीवा संभाग में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश के साथ आई तेज आंधी का असर भी देखने को मिला। व्यंकट क्रमांक 2 स्कूल परिसर में शुक्रवार को होने वाले मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के लिए लगाए गए टेंट और शामियाना आंधी से गिर गए। हालांकि, देर रात तक आयोजन स्थल को फिर से तैयार कर लिया गया। सोहावल मोड़ पर एक पुराना कैथा का पेड़ गिरने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन किसी जनहानि की खबर नहीं है। लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण जिला मुख्यालय की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। इस दौरान बिजली बाधित होने की लगभग 1000 शिकायतें दर्ज की गईं। रात भर बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। 33/11 केवी पतेरी सब स्टेशन फेल हो जाने से इससे जुड़े 11 केवी के सभी चार फीडर बंद हो गए, जिससे आज पेय जल आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।

May 1, 2026 - 07:06
 0  0