चंदला ASI शराब के नशे में वायरल, निलंबित:अवैध शराब बिकवाने और धमकाने के आरोप, एसपी ने की कार्रवाई

छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र में पदस्थ एएसआई किशोरी लाल वर्मा का शराब के नशे में कथित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से एएसआई को निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो मंगलवार रात का बताया जा रहा है, जो रावपुर तिगैला क्षेत्र का है। वीडियो में एएसआई केएल वर्मा नशे की हालत में नजर आ रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एएसआई क्षेत्र में एक महिला के माध्यम से अवैध शराब बिकवाते थे और विरोध करने वालों को धमकाते थे। ग्रामीणों ने लगाए शराब बिकवाने के आरोप स्थानीय निवासी चुनकू साहू, भूरा यादव और राजकरण यादव ने आरोप लगाया है कि चंदला-सरवई मार्ग स्थित स्टेडियम के बाहर लंबे समय से खुलेआम शराब बिकवाई जा रही थी। ग्रामीणों के अनुसार जब उन्होंने इसका विरोध किया तो एएसआई उनके पक्ष में आने के बजाय शराब बेचने वाली महिला का समर्थन करने लगे। आरोप है कि मामले को दबाने के लिए एएसआई ने महिला से शिकायत कराकर विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ ही रोजनामचे में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर आलोचना बढ़ने के बाद उन्होंने थाने के रोजनामचे की गोपनीय कॉपी भी वायरल कर दी। वीडियो बनाने पर दी धमकी ग्रामीण भूरा यादव का आरोप है कि एएसआई ने चुनकू साहू के साथ मारपीट की। विरोध करने पर वे नशे की हालत में दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब युवकों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो एएसआई ने कथित तौर पर धमकी दी कि “अगर अपने बाप के हो तो वीडियो वायरल कर देना।” घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस के डर से अब तक किसी ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जांच शुरू, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल.. मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा एएसआई किशोरी लाल वर्मा को निलंबित किए जाने के बाद विभागीय जांच भी प्रस्तावित मानी जा रही है। घटना ने छोटे कस्बों में पुलिस की कार्यप्रणाली और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

May 14, 2026 - 07:18
 0  0