दुर्ग में एक ही दिन दो मौतें:सड़क हादसे में ड्राइवर की जान गई, युवक ने फांसी लगाई,दोनों मामलों की जांच जारी

दुर्ग जिले में मंगलवार (9 जून) को दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। एक ओर सड़क हादसे में 35 वर्षीय ड्राइवर की जान चली गई, वहीं दूसरी ओर 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पुलगांव थाना क्षेत्र की जेवरा चौकी अंतर्गत ग्राम समोदा निवासी चेतन कुमार साहू (35) मंगलवार को भटगांव मोबाइल रिपेयर कराने और घरेलू सामान खरीदने गए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे वापस लौटते समय भटगांव और जेवरा के बीच पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से ड्राइवर की मौत प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि चेतन सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन ड्राइवर फरार हो गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस फरार वाहन और ड्राइवर की पहचान में जुटी हुई है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक चेतन कुमार साहू पेशे से ड्राइवर थे और परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। परिवार के लिए यह दूसरा बड़ा सदमा है। करीब दो वर्ष पहले चेतन के सबसे छोटे भाई की भी कोंटा-सुकमा मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब दूसरे बेटे की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। नेवई में युवक ने की आत्महत्या दूसरी घटना नेवई थाना क्षेत्र के रिसाली निगम अंतर्गत शिवपारा वार्ड-17 की है। यहां मनोज कुमार पटेल (19) ने मंगलवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11:50 बजे यह घटना हुई। परिजनों के मुताबिक रात 11:30 बजे तक मनोज घर के बाहर सामान्य रूप से बातचीत कर रहा था। इसके बाद वह घर के अंदर चला गया। करीब 15 मिनट बाद परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा। तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों का कहना है कि मनोज का व्यवहार सामान्य था और घर में किसी प्रकार का विवाद भी नहीं था। दोनों मामलों में जांच जारी पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सड़क हादसे में फरार वाहन ड्राइवर की तलाश की जा रही है, जबकि आत्महत्या के मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Jun 10, 2026 - 10:47
 0  0