जशपुर में सड़क सुरक्षा रील प्रतियोगिता:विजेताओं को नकद पुरस्कार, हेलमेट और पेट्रोल देकर सम्मानित किया गया

जशपुर पुलिस की ओर से आयोजित "सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा" थीम पर आधारित रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। पुलिस कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। प्रतियोगिता के दूसरे चरण में प्रतिभागियों ने हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन से जुड़े संदेशों को रचनात्मक अंदाज में पेश किया। इससे लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिली। जिलेभर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रील मेकिंग और सेल्फी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिस कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में विजेताओं को नगद पुरस्कार, हेलमेट, प्रमाण-पत्र और 3 लीटर पेट्रोल देकर सम्मानित किया गया। उनके प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियानों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षक सैयद कैसर हुसैन रहे प्रथम रील मेकिंग प्रतियोगिता में सैयद कैसर हुसैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें 2001 रुपये नगद पुरस्कार और हेलमेट प्रदान किया गया। मनोज कुशवाहा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। उन्हें 1001 रुपये नगद पुरस्कार और हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। अक्षय कुमार यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें 501 रुपये नगद पुरस्कार और हेलमेट दिया गया। विजेताओं ने साझा किए अपने अनुभव सम्मान समारोह के दौरान एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने विजेताओं से सड़क सुरक्षा को लेकर उनके विचार और सुझाव भी जाने। विजेताओं ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है। सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग की अपील विजेताओं ने युवाओं से सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करने और सड़क सुरक्षा का संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है। सड़क सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने की कोशिश एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का संकल्प है। जशपुर पुलिस सड़क सुरक्षा को जन आंदोलन का रूप देने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग पर दिया जोर उन्होंने लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

Jun 10, 2026 - 10:47
 0  0