पशु तस्करी मामले में फरार एक आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई,12 मवेशी वध के लिए यूपी ले जाए जा रहे थे,वाहन सहित जब्त

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की राजपुर थाना पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस मामले में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने 12 भैंसों के साथ एक पिकअप वाहन और एक ब्रेजा कार भी जब्त की है। पुलिस को 11 जून को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मवेशियों को एक पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक भरकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस ने ग्राम गोपालपुर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई जांच के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक यूपी-65 क्यूटी-1375 में 12 भैंसें ठूंस-ठूंसकर भरी हुई मिलीं। मौके से चालक अशोक गिरी, निवासी चंदौली (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए थे। वध के लिए ले जाए जा रहे थे मवेशी पुलिस जांच में सामने आया कि मवेशियों को उत्तर प्रदेश ले जाकर वध के लिए तैयार किया जा रहा था। मामले में फरार आरोपी सलमान उर्फ सहजाद आलम (28 वर्ष) की तलाश लगातार की जा रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु परिरक्षण अधिनियम 2024 की धारा 4, 6 और 10, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(डी) तथा बीएनएस की धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण में अब तक 12 भैंसें, एक पिकअप वाहन और एक ब्रेजा कार जब्त की जा चुकी है। बरामद मवेशियों को सुरक्षित संरक्षण में रखा गया है। पुलिस ने लोगों से मांगी सूचना पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि पशु तस्करी या अवैध पशु परिवहन की कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Jun 16, 2026 - 18:33
 0  0