नेपानगर में 150 'आपदा मित्र' तैयार:बाढ़-भूकंप समेत आपदाओं से निपटने की मिली स्पेशल ट्रेनिंग
बुरहानपुर जिले के नेपानगर में 150 'आपदा मित्रों' को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इन प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को बाढ़, भूकंप, आग लगने और पानी में डूबने जैसी आपातकालीन स्थितियों में आमजन की मदद करने के लिए तैयार किया गया है। यह पहल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा व आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में की गई है। प्रशिक्षण के दौरान आपदा मित्रों को पानी में डूबे व्यक्ति को बचाने, आग बुझाने के तरीके, भूकंप आपदा तैयारी, जोखिम प्रबंधन और ध्वस्त संरचनाओं में खोज व बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन जानकारी दी गई। इस समूह में दो लड़कियों को भी शामिल किया गया था, जिन्होंने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया। सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में तैयार
होमगार्ड्स आपदा प्रबंधन के प्लाटून कमांडर जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि इन पंजीकृत युवाओं को आपदा सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में तैयार किया गया है। वे किसी भी अप्रिय स्थिति में होमगार्ड आपदा प्रबंधन विभाग का सहयोग करेंगे और मौके पर पहुंचकर प्राथमिक कार्रवाई में मदद करेंगे। यह प्रशिक्षण कलेक्टर और होमगार्ड डायरेक्टर जनरल के निर्देशों पर आयोजित किया गया। जिले में कुल 500 'आपदा मित्र' तैयार करने का लक्ष्य है। नेपानगर के बाद, अगले चरण में बुरहानपुर और खकनार में भी युवाओं का चयन कर सात-सात दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी तारीखें जल्द ही तय की जाएंगी।