नईगढ़ी पुलिस ने रेप के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, बाद में इनकार; युवती की शिकायत पर कार्रवाई

मऊगंज जिले की नईगढ़ी पुलिस ने शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई युवती की शिकायत पर की गई, जिसमें पुलिस ने त्वरित कदम उठाए। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 9 जुलाई को नईगढ़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि उसकी आरोपी युवक से लगभग एक वर्ष से जान-पहचान थी। आरोप है कि 21 जून को युवक उसे शादी का आश्वासन देकर अपने साथ ले गया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि बाद में आरोपी ने उसे अपने साथ रखने और शादी करने से साफ इनकार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नईगढ़ी थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक मऊगंज सुरेंद्र कुमार जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम और एसडीओपी मऊगंज सचि पाठक के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी नईगढ़ी गोविंद प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी हर्ष नामदेव (23) निवासी ग्राम रघुनाथगंज, थाना मनगवां, जिला रीवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक पी.डी. सोनवंशी, प्रधान आरक्षक रामकुमार भास्कर, आरक्षक सुरेंद्र यादव सहित नईगढ़ी थाना पुलिस के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Jul 12, 2026 - 12:57
 0  0