नशामुक्ति शपथ- मंत्री बोले- जीवन में नशा करुंगा:फिर जुबान लड़खड़ाते हुए कहा- कभी नहीं करूंगा- VIDEO

जिले के सांदीपनि विद्यालय, ग्राम सागर में शुक्रवार को गुरुपूर्णिमा पखवाड़ा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल की जुबान लड़खड़ा गई। उन्होंने नशा न करने की शपथ दिलाते हुए कहा- मैं जीवन में नशा करूंगा। मंत्री के लड़खड़ाते हुए बोलने का वीडियो भी सामने आया है। शपथ पढ़ते समय प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल कुछ पल के लिए शब्दों में अटक गए और "मैं जीवन में कभी नशा नहीं करूंगा" की जगह "मैं जीवन में कभी नशा करूंगा" बोल गए। हालांकि, उन्हें तुरंत अपनी त्रुटि का एहसास हुआ और उन्होंने सही शब्दों के साथ शपथ दोबारा पढ़वाई। इस कार्यक्रम में मंत्री संपतिया उईके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान पुलिस विभाग के "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जन-जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जा रही थी। कार्यक्रम की 2 तस्वीरें देखिए… वीडियो आया सामने कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस घटना को सामान्य मानवीय भूल के रूप में देखा। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे सामान्य त्रुटि बता रहे हैं, जबकि कुछ इस पर तंज कस रहे हैं। फिलहाल, यह वीडियो मंडला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। दैनिक भास्कर इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Jul 18, 2026 - 08:31
 0  0