शिवपुरी में दिखा 6 फीट लंबा मगरमच्छ:नदी का जलस्तर बढ़ने से खेत तक पहुंचा; धान की रोपाई के दौरान ग्रामीणों ने देखा
शिवपुरी जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्रों और खेतों की ओर पहुंचने लगे हैं। ऐसा ही मामला ग्राम अकोदा में सामने आया, जहां धान के खेत में करीब 5 से 6 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखते ही मजदूर खेत से बाहर निकल आए और सूचना फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। धान की रोपाई के दौरान दिखा मगरमच्छ जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की है। गांव की नदी किनारे स्थित एक खेत में मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान पानी के बीच अचानक हलचल हुई। पहले मजदूरों को किसी बड़े जीव के होने का अंदेशा हुआ, लेकिन पास जाकर देखा तो खेत के बीचों-बीच एक मगरमच्छ मौजूद था। मजदूर खेत छोड़कर बाहर निकले मगरमच्छ को देखते ही मजदूर घबरा गए और तुरंत खेत से बाहर निकल आए। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का अनुमान है कि लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था। इसी वजह से मगरमच्छ बहकर खेत तक पहुंच गया। बारिश के मौसम में नदी और नालों से जंगली जीवों के बाहर निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। देर रात तक देखने जुटी रही भीड़ शाम होने के बाद मगरमच्छ कुछ सक्रिय जरूर हुआ, लेकिन वह खेत से बाहर नहीं निकला। इस दौरान आसपास के गांवों के लोग भी उसे देखने के लिए खेत पर पहुंचते रहे। देर रात तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। हालांकि सभी लोग सुरक्षित दूरी बनाकर ही मगरमच्छ को देखते रहे। बारिश के मौसम में सतर्क रहने की अपील लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छ और अन्य जंगली जीव आबादी वाले क्षेत्रों और खेतों तक पहुंच सकते हैं। ऐसे में नदी और नालों के आसपास रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी जंगली जीव के दिखाई देने पर उसके पास न जाने और तुरंत संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील की जा रही है।