पुराने घर में फंदे पर मिला युवक:परिजनों ने रस्सी काटकर नीचे उतारा; चारा डालने की बात कहकर निकला था

हनुमना थाना क्षेत्र के ग्राम कचानार में गुरुवार शाम युवक (19) ने पुराने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने तत्काल हनुमना अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर हनुमना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम कचानार निवासी शकरदयाल मिश्रा ने थाने में बताया कि उनका भतीजा आदर्श कुमार मिश्रा उर्फ शानू (19) गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे पुराने घर में गाय-भैंस को चारा देने की बात कहकर गया था। कुछ देर बाद उसकी दादी मुत्री देवी पुराने घर की ओर गईं, जहां उन्होंने आदर्श को घर में लगी लकड़ी की पटिया से रस्सी के सहारे फंदे पर लटका देखा। युवक के शव को रस्सी काटकर नीचे उतारा दादी ने शोर मचाकर घटना की जानकारी दी। आवाज सुनकर शकरदयाल मिश्रा सहित परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आदर्श को रस्सी काटकर नीचे उतारा और तत्काल वाहन से हनुमना अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हनुमना पुलिस ने जांच शुरू किया परिजनों ने बताया कि आदर्श की मौत फंदा लगाने से हुई है और उन्होंने घटना को लेकर किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस ने शव को हनुमना अस्पताल के शवगृह में रखवाया है, जहां आज उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हनुमना पुलिस ने सूचना के आधार पर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Jul 24, 2026 - 10:39
 0  0