इंदौर में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी:परिवार बाहर गया था, मंदिर में रखा चांदी का सामान भी चोरी

इंदौर के तिलकनगर थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाश घर से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और सिक्के चुराकर फरार हो गए। घटना का पता तब चला, जब परिवार गुरुवार को वापस लौटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्राइड पैलेस अपार्टमेंट, गोयल नगर निवासी अमरेश कुमार मिश्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ निजी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान 10 जुलाई से 24 जुलाई के बीच अज्ञात चोरों ने घर में वारदात को अंजाम दिया। अलमारी से जेवर और नकदी चोरी चोरों ने घर की अलमारी में रखे चांदी का इत्रदान, चांदी की प्लेट, तीन चांदी की अंगूठियां, दो जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की सिंदूरदानी, दो जोड़ी सोने की बालियां और नकदी चोरी कर ली। बच्चों के गुल्लक में रखे खुले पैसे भी बदमाश अपने साथ ले गए। मंदिर का सामान भी नहीं छोड़ा परिवार के मुताबिक, बदमाशों ने घर के मंदिर में रखा चांदी का सामान भी चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। लॉकर में रखे थे बाकी जेवर अमरेश मिश्र ने बताया कि बड़े और कीमती आभूषण बैंक लॉकर में रखे हुए थे, जिससे बड़ी चोरी होने से बच गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कुछ संदिग्धों के फुटेज भी मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Jul 24, 2026 - 10:39
 0  0