विंध्यनगर में सड़क-नाली से अतिक्रमण हटा:नगर निगम ने की कार्रवाई, व्यापारियों को दी समझाइश

सिंगरौली शहर में सड़क और नालियों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को आयुक्त सविता प्रधान के निर्देशन में निगम की टीम ने विंध्यनगर स्थित इंदिरा चौक मेन रोड चौराहे के समीप अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने सड़क और नाली की सीमा में लगाए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई में नगर निगम उपायुक्त आरपी बैस, स्वास्थ्य अधिकारी बीजी चतुर्वेदी और सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी के नेतृत्व में निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाइश देते हुए कहा कि नालियों के ऊपर सामान रखकर या दुकान लगाकर अतिक्रमण न किया जाए। साथ ही सड़क की निर्धारित सीमा को भी अतिक्रमण से मुक्त रखा जाए, ताकि वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो। आयुक्त सविता प्रधान ने कहा कि शहर में सड़क और नालियों को अतिक्रमण मुक्त रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे निर्धारित सीमा में ही व्यवसाय करें और सार्वजनिक स्थानों पर सामान रखकर यातायात बाधित न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निगम की कार्रवाई का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि शहर में स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और आम लोगों के सुगम आवागमन को बेहतर बनाए रखना है। कार्रवाई के दौरान सहायक यंत्री दिनेश तिवारी, स्वच्छता निरीक्षक पवन बरोदे, स्वच्छता पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी सहित निगम के सफाई मित्र मौजूद रहे। निगम प्रशासन ने आगे भी ऐसे स्थानों को चिन्हित कर कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।

Sep 1, 2026 - 12:48
 0  0