एमपी की श्रद्धा तिवारी देश के टॉप-25 पुलिस अधीक्षकों में:फेम इंडिया एशिया पोस्ट ने टॉप 100 पुलिस अधीक्षकों के बाद जारी की टॉप 25 एसपी की लिस्ट
मध्य प्रदेश में एसपी रह चुकीं श्रद्धा तिवारी को देश के टॉप-25 पुलिस अधीक्षकों में चुना गया है। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की ओर से प्रभावी पुलिस नेतृत्व, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा, अनुसंधान, विशेष अभियानों, तकनीक के उपयोग और जनभागीदारी के आधार पर उनका चयन किया गया है। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने पहले देशभर के 100 पुलिस अधीक्षकों की सूची जारी की थी, जिसमें श्रद्धा तिवारी भी शामिल थीं। इसके बाद किए गए चयन में उन्होंने टॉप-25 में जगह बनाई है। खास बात यह है कि सूची में शामिल 25 अधिकारियों के नाम वर्णमाला क्रम में रखे गए हैं। फील्ड अनुभव और नेतृत्व क्षमता बनी आधार फेम इंडिया के संपादक धीरज कुमार के मुताबिक विशेष सूची में कुल 30 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। इनमें टॉप-25 के अलावा पांच अधिकारियों को ‘सुपर-5’ श्रेणी में रखा गया है। चयन में अधिकारियों के फील्ड अनुभव, नेतृत्व क्षमता, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था प्रबंधन, नागरिक सेवाओं, पुलिस आधुनिकीकरण और जनविश्वास को प्रमुख आधार बनाया गया। बदलते अपराध के बीच नई पुलिसिंग पर जोर फेम इंडिया के प्रबंध संपादक अनिल सिंह ने कहा कि चयन केवल पद या वरिष्ठता के आधार पर नहीं किया गया। अधिकारियों के वास्तविक कार्य, नवाचार, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रदर्शन और जनता के बीच पुलिस की विश्वसनीयता बढ़ाने में उनकी भूमिका को भी देखा गया। मैगजीन के मुताबिक, आज पुलिसिंग के सामने साइबर अपराध, मादक पदार्थ, यातायात, महिला-बाल सुरक्षा, तकनीकी अपराध और आपातकालीन प्रतिक्रिया जैसी नई चुनौतियां हैं। ऐसे में तकनीक-सक्षम, जवाबदेह और जनकेंद्रित पुलिसिंग करने वाले अधिकारियों को सूची में स्थान दिया गया है। देशभर से चुने गए 25 एसपी सूची में अदिति सिंह पंचकूला हरियाणा, आकाश पटेल चंदौली उत्तर प्रदेश, अनंत मित्तल दक्षिण दिल्ली, अनुराग आर्य बरेली उत्तर प्रदेश, अपर्णा रजत कौशिक मिर्जापुर उत्तर प्रदेश, इलामारन जी, एटा उत्तर प्रदेश, कृषिकेश रावले पुणे महाराष्ट्र, कंवरदीप कौर चंडीगढ़ पंजाब, गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र झारसुगुड़ा ओडिशा, गौरव राय दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ (अब बलोदाबाजार), चंद्रशेखर घोड़के अल्मोड़ा उत्तराखंड, डॉ. अमृता दुहन उदयपुर राजस्थान, जी.वी. संदीप चक्रवर्ती श्रीनगर कश्मीर, नुमल महट्टा बोगईगांव असम, नवजोत सिमी अरवल बिहार, पापिया सुल्ताना पश्चिम मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल, प्रभात कुमार धनबाद झारखंड, बलबीर सिंह हमीरपुर हिमाचल प्रदेश, मनिंदर सिंह रूपनगर (रोपड़) पंजाब, मुथुराजू एम. चामराजनगर कर्नाटक, विजय पटेल खेड़ा गुजरात, विवेक सायम ईस्ट खासी हिल्स मेघालय, शशांक जायसवाल दिल्ली ट्रैफिक (अब रोहिणी) दिल्ली, सुशील कुमार गयाजी बिहार, श्रद्धा तिवारी भोपाल मध्य प्रदेश। टॉप-25 में श्रद्धा तिवारी मध्य प्रदेश से शामिल होने वाली अधिकारी हैं। ‘सुपर-5’ में पांच अधिकारी टॉप-25 के अलावा फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने पांच अधिकारियों को विशेष ‘सुपर-5’ श्रेणी में जगह दी है। इनमें डॉ. इराज रजा (गाजीपुर), अधिराज सिंह राणा (सीआईडी एवं साइबर क्राइम, आंध्र प्रदेश), आर. आनंद (पथनमथिट्टा), गौरव सिंह (शिमला) और लोगेश कुमार पी. (चरखी दादरी) शामिल हैं।