महिला से मारपीट: 4 पुलिसकर्मियों पर भ्रूण हत्या का केस:गर्भपात के बाद विधायक ने की मुलाकात; बोलीं- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

बालाघाट के किरनापुर थाने में महिला के साथ मारपीट के बाद गर्भपात होने के मामले में पुलिस ने आरोपी चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रूण हत्या का अपराध दर्ज किया है। विधायक अनुभा मुंजारे जिला अस्पताल में भर्ती महिला सावित्री चौधरी से मिलने पहुंचीं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया। चोरी के मामले में हिरासत में ली गई थी महिला यह पूरा मामला 21 अगस्त को किरनापुर पोस्ट ऑफिस के सामने हुई 50 हजार रुपए की चोरी से जुड़ा है। चोरी की रिपोर्ट किरनापुर थाने में दर्ज की गई थी। जांच के दौरान 2 सितंबर को पुलिस ने टिमकीटोला निवासी कैलाश चौधरी और उनकी पत्नी सावित्री चौधरी को हिरासत में लिया था। आरोप है कि हिरासत के दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिला से अपराध कबूल करवाने के लिए मारपीट की। महिला सावित्री चौधरी का आरोप है कि मारपीट के कारण उसका दो महीने का गर्भ गिर गया। गुरुवार को महिला से मिलने पहुंचीं विधायक मामले को लेकर पुलिस पर सवाल उठने के बीच गुरुवार देर शाम विधायक अनुभा मुंजारे जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने भर्ती महिला सावित्री चौधरी से मुलाकात की और सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन से उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विधायक मुंजारे ने बताया कि किरनापुर थाने में चोरी के झूठे आरोप पर महिला के साथ मारपीट की गई, जिससे उसका गर्भ गिर गया। उन्होंने इसे महिला के मातृत्व से जुड़ा सवाल बताते हुए कहा कि पुलिस की कार्रवाई के गंभीर परिणाम हुए हैं। विधायक बोलीं- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी विधायक ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस मामले में एसपी की जिम्मेदारी तय करने की भी बात कही। 15 सितंबर को हुआ था आंदोलन घटना के बाद 15 सितंबर को मरार माली समाज ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन किया था। इस दौरान पुलिस थाने में पथराव और तोड़फोड़ भी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 63 नामजद लोगों सहित 100 से 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, लोकसेवक और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इसमें कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक लोग भी शामिल हैं। चार पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ केस महिला के साथ मारपीट और गर्भपात के मामले में पुलिस ने चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारी मीडिया से सीधे बात करने के बजाय प्रेस नोट के जरिए जानकारी दे रहे हैं। --------------------------------- ये खबरें भी पढ़े… 1. थाने में गर्भवती और पति को कपड़े उतरवाकर पीटा:महिला को स्ट्रेचर पर लेकर SP ऑफिस पहुंचे परिजन बालाघाट के किरनापुर थाने में चोरी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाए गए पति-पत्नी से मारपीट के आरोप के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। SI समेत 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि दो माह की गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में कपड़े उतरवाकर पीटा गया। पढ़े पूरी खबर… 2. गर्भवती महिला-पति को कपड़े उतरवाकर पीटने पर थाना घेरा: बालाघाट में भीड़ का पथराव मध्यप्रदेश के बालाघाट के किरनापुर में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में कपड़े उतरवाकर पीटने के आरोप के 8 दिन बाद मंगलवार को हजारों लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। मरार माली समाज के लोग पूरे जिले से कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे थे। पढ़े पूरी खबर… 3.विधायक बोलीं- दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करना चाहिए:एसपी की जवाबदेही भी तय हो बालाघाट के किरनापुर थाने में चोरी के आरोप में एक महिला की पुरुष पुलिसकर्मियों की पिटाई का मामला गरमा गया है। महिला का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसे गंभीर चोटें आई हैं, जिनके ठीक होने में समय लगेगा। पढ़े पूरी खबर… 4.महिला बोली- 6 साल बाद गर्भवती हुई थी:पुलिस की मारपीट से गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत बालाघाट में सावित्रीबाई नाम की महिला ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पुलिस की मारपीट के कारण उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। शादी के 6 साल बाद वह गर्भवती हुई थी। पढ़े पूरी खबर…

Sep 25, 2026 - 07:39
 0  0