प्रधानमंत्री ने जय की पीठ थपथपाई, कहा-मेहनत करते रहिए:एशियन गेम्स में कांस्य जीतने वाले देवास के खिलाड़ी ने पीएम को सॉफ्ट टेनिस का रैकेट और बॉल भेंट की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस का कांस्य पदक जीतने वाले देवास के खिलाड़ी जय मीणा से मुलाकात की। नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल हॉकी स्टेडियम में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने जय की पीठ थपथपाकर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने जय मीणा से कहा, “ऐसे ही मेहनत करते रहिए और देश का नाम रोशन करिए।” पीएम के इन शब्दों से जय का हौसला बढ़ा। जय ने प्रधानमंत्री को सॉफ्ट टेनिस का रैकेट और बॉल भेंट की। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मान देने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम में खेल मंत्री, भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर जय मीणा ने देश और देवास का नाम रोशन किया है।

Oct 16, 2026 - 19:41
 0  0