धार में बाइक चोर गिरफ्तार,डीपी चोरी का आरोपी जेल में:पल्सर चुराने वाला गिरफ्तार, डीपी चोरी का आरोपी जेल में; राजगढ़ की बाइक बरामद कराने में भी मदद
धार जिले में चोरी की वारदातों पर कार्रवाई करते हुए रिंगनोद चौकी पुलिस ने बाइक और बिजली के ट्रांसफार्मर (डीपी) से सामान चोरी के मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। गुमानपुरा से चोरी हुई पल्सर बाइक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, सरदारपुर थाना क्षेत्र में डीपी से सामान चोरी के मामले में आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। राजगढ़ क्षेत्र से चोरी हुई बाइक बरामद कराने में भी रिंगनोद पुलिस की अहम भूमिका रही। ग्राम गुमानपुरा निवासी जीवन पिता पुरालाल काग की पल्सर बाइक अज्ञात बदमाश चुरा ले गया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध को बाइक सहित पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम हीरेसिंह पिता भारत चौहान (22), निवासी ग्राम झाई, थाना टांडा बताया। पुलिस के मुताबिक, उसने गुमानपुरा से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने बाइक जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उंडेड में डीपी से सामान चोरी के मामले में भी कार्रवाई सरदारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उंडेड में 21 जून 2026 को बिजली की डीपी से सामान चोरी होने की घटना हुई थी। फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। इस प्रकरण में रिंगनोद चौकी प्रभारी रमेशचंद्र डामोर और उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। राजगढ़ थाना क्षेत्र में राहुल पिता कैलाश गाड़े की बाइक चोरी होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। घटना की सूचना आसपास के थानों और चौकियों को दी गई। इसके बाद रिंगनोद पुलिस ने रिंगनोद स्थित स्कूल मैदान के पास घेराबंदी कर चोरी की बाइक सहित एक संदिग्ध को पकड़ा। इस कार्रवाई से राजगढ़ पुलिस को बाइक बरामद करने में मदद मिली।