दशहरा होर्डिंग हटाने पर कटनी नगर निगम में हंगामा:भगवान की तस्वीर गिरने पर भड़की समिति; निगम के मुख्य द्वार पर दिया धरना

कटनी में शुक्रवार देर शाम दशहरा महोत्सव के लिए लगाए गए होर्डिंग हटाने पर विवाद हो गया। नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते की कार्रवाई से नाराज श्री बजरंग उत्सव समिति और स्थानीय लोगों ने निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया। अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन खत्म कर दिया गया। समिति ने लगाया भेदभाव का आरोप समिति के सदस्यों का आरोप था कि नगर निगम शहर में लगे दूसरे बैनरों पर कार्रवाई नहीं करता, जबकि दशहरा महोत्सव के होर्डिंग हटा दिए गए। सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि होर्डिंग हटाने के दौरान भगवान की तस्वीर नीचे गिराई गई, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। अधिकारियों ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया विवाद की जानकारी मिलने पर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने समिति के सदस्यों की बात सुनी और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद समिति ने धरना समाप्त कर दिया।

Oct 16, 2026 - 19:41
 0  0