मां शारदा धाम में रोपवे टावर के पास दिखा तेंदुआ:मैहर मंदिर जाने वाली सड़क के पास बैठा मिला; लोगों ने बनाया वीडियो

मैहर के मां शारदा धाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे रोपवे के टावर नंबर-3 के पास तेंदुआ दिखाई दिया। मंदिर जाने वाली सड़क के नजदीक तेंदुए को देखकर लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। टावर के फाउंडेशन बेस में बैठा था तेंदुआ जानकारी के अनुसार, तेंदुआ रोपवे के टावर नंबर-3 के फाउंडेशन बेस में बैठा था। इस दौरान उसने किसी पर हमला नहीं किया। मां शारदा मंदिर त्रिकूट पहाड़ी पर स्थित है और आसपास पहाड़ी व जंगल का इलाका है। पिछले दो से तीन महीने से इस क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां देखी जा रही हैं। निगरानी के लिए लगाए गए 20 ट्रैप कैमरे वन विभाग तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। उसकी पहचान और मूवमेंट की निगरानी के लिए क्षेत्र में 20 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सलाह दी गई है कि वन्यजीव दिखाई देने पर उसके पास न जाएं और वन विभाग को सूचना दें।

Oct 16, 2026 - 19:41
 0  0