नीमच में युवक ने घर में फांसी लगाई, मौत:इधर, बुजुर्ग को सीने में अचानक तेज दर्द उठा, अस्पताल में तोड़ा दम

नीमच सिटी थाना क्षेत्र में एक 32 साल के युवा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली, वहीं दूसरी ओर 60 साल के एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला सावन गांव से सामने आया है। यहां के निवासी 32 वर्षीय राहुल गुर्जर ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगा लिया। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त उसकी पत्नी और माता-पिता खेत पर काम करने गए हुए थे। जब परिजन काम निपटाकर घर वापस लौटे, तो उन्होंने राहुल को फंदे पर लटका पाया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अचानक सीने में उठा दर्द दूसरी घटना छायन गांव की है, जहां 60 वर्षीय रमेश लोहार की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने बताया कि उनके सीने में अचानक तेज दर्द उठा था। हालत बिगड़ते देख परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। पुलिस ने शुक्रवार शाम को दोनों शवों का डॉक्टरी परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Oct 16, 2026 - 19:41
 0  0