उज्जैन में 19 ग्राम MD के साथ पकड़ाया युवक:1.90 लाख रुपए का नशा जब्त; पुलिस खंगाल रही सप्लाई नेटवर्क

उज्जैन में महाकाल थाना पुलिस ने 19 साल के एक युवक को 19 ग्राम MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त MD की कीमत करीब 1 लाख 90 हजार रुपए बताई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह यह ड्रग्स कहां से लाया था। पुलिस के मुताबिक, 16 अक्टूबर को महाकाल थाना टीम चेकिंग पर थी। इसी दौरान जंगली पीर दरगाह, लालपुल के पास एक युवक संदिग्ध हालत में भागता दिखा। पुलिस ने उसे पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके पास से 19 ग्राम MD मिली। आरोपी की पहचान अजान खान उर्फ अजहान खान (19) के रूप में हुई है, जो नई सड़क, पीलू की मस्जिद के पीछे, खाराकुआं थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में ड्रग्स सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी मिल सकती है।

Oct 16, 2026 - 19:41
 0  0