सिंगरौली में रामलीला से लौट रही लड़की से गैंगरेप:दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया
सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों में 20 वर्षीय सूरज सिंह उर्फ कैशराम सिंह गौड़ और 19 वर्षीय जितेंद्र सिंह गौड़ शामिल हैं, जबकि एक नाबालिग लड़के को भी पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लिया है। यह घटना 11 अक्टूबर 2026 की रात की है। पीड़ित नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ रामलीला देखकर वापस घर लौट रही थी। रात करीब 11 बजे जब वे अपने घर के पास पहुंचे, तो लड़की को अचानक पेट में दर्द महसूस हुआ। वह शौच के लिए पास ही बनी एक सुनसान जगह पर गई, जहां आरोपियों ने उसे घेर लिया। मारपीट कर जबरन सुनसान जगह ले गए आरोपी आरोपियों ने पीड़ित लड़की का मुंह बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जबरदस्ती सुनसान इलाके में घसीट ले गए, जहां उन्होंने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बदहवास हालत में पहुंची पीड़िता ने परिजन को आपबीती सुनाई, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण कानून की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। युवकों को अदालत में पेश किया गया है, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।